Category Archives:  Spiritual

इस कुंड में स्नान के बाद महिला भी हो जाती है गर्भवती | जानिये...

Nov 21 2018

Posted By:  Sandeep

भारत एक ऐसी भूमि है जहाँ नारी की पूजा की जाती है | किसी भी स्त्री के जीवन का सबसे बड़ा सुख उसके माँ बनने पर होता है | यदि कोई स्त्री माँ नहीं बन पाती है तो समाज में उसकी कड़ी निंदा की जाती है | उस महिला का जीवन उस पर बोझ बन जाता है | लेकिन भारत में एक ऐसा स्थान जहाँ यदि कोई विवाहित महिला स्नान कर लेवे तो वह भी गर्भवती हो जाती है |


जब कोई भी महिला माँ नहीं बन पाती है तो उसे सिर्फ भगवान का ही सहारा होता है और वह किसी चमत्कार की उम्मीद करती है | ऐसे ही एक चमत्कार का एक उदाहरण है मथुरा का यह कुंड | इस कुंड को मथुरा में राधा कुंड के नाम से जाना जाता है | इसके बारे में कहा जाता है की यदि कोई निसंतान दम्पति एकसाथ मिलकर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्री में इस राधा कुंड में स्नान करते है तो जल्द ही उन्हें संतान की प्राप्ति होती हैं | 

भारतीय इतिहास में भगवान श्री कृष्ण को दुष्टो का अंत और धर्म की स्थापना करने वाले महापुरुष के रूप में जाना जाता है | उन्ही के वरदान के फलस्वरूप यह चमत्कार देखने को मिलता है | इसके बारे में कहा जाता है की भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत के निकट अपनी गाये चरा रहे थे | 


उसी समय कंस के आदेश पर एक राक्षश बैल का रूप धारण कर भगवान श्री कृष्ण को मारने पहुंचा | लेकिन भगवान कृष्ण ने उस बैल की हत्या कर दी | चूँकि राक्षस एक बैल के रूप में था और बैल गाय की संतान होता है | इसलिए भगवान कृष्ण पर गौ हत्या का पाप लगा  |


इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने अपनी बांसुरी की सहायता से एक कुंड बनाया और इस कुंड में पवित्र स्थानों से जल लेकर आये | इसके बाद राधा और कृष्ण ने वहां रास लीला की | इसके पश्चात् कृष्ण ने प्रसन्न होकर कहा की आज के दिन जो भी निःसंतान दम्पति इस कुंड में स्नान करेगा उसे संतान सुख प्राप्त होगा | कहते है की जिस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षश का वध किया था | वह दिन कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्ठमी का दिन था | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर